Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

कांकेर: छत्तीसगढ़ के Kanker जिले से नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता सामने आई है। यहां दो सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे।

दोनों नक्सली एक AK-47 हथियार के साथ सुरक्षाबलों के सामने पहुंचे। यह आत्मसमर्पण सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के असर को दर्शाता है। राज्य सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च की समयसीमा तय की थी। उसी दिन यह सरेंडर होना प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि इस सफलता के बावजूद कांकेर के घने जंगलों में अभी भी करीब 15 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।



Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 246