PoliticsTrendingछत्तीसगढवायरल खबरसमाचार

दीपावली में किसानो की रहेगी जेब खाली कैसी मनेगी दीपावली .

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी पारा फिर चढ़ गया है। राज्य सरकार ने एलान किया है कि इस बार भी खरीदी 15 नवंबर से ही शुरू होगी और 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि दीपावली से पहले किसानों की जेब खाली रहेगी। देखिए ये रिपोर्ट

15 नवंबर से धान खरीदी…
दीपावली पर खाली जेब किसान…
सरकार का प्लान, कांग्रेस का तंज…
धान की राजनीति – किसान इंतज़ार में…

धान खरीदी को लेकर सरकार ने तारीख तय कर दी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम का कहना है कि प्रदेश में बारिश जारी है, लेकिन खरीदी तय समय पर यानी 15 नवंबर से ही शुरू होगी। इस बार प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर सरकार को घेरा है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार किसानों से वादे तो बड़े करती है, लेकिन राहत नहीं देती। खरीदी की तारीखें तय कर दीपावली पर किसानों को खाली जेब छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

धान खरीदी की नीति को लेकर कैबिनेट की अगली बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी। लेकिन खरीदी में देरी और भुगतान की चिंता किसानों को बेचैन कर रही है।

अब सवाल यही है — क्या सरकार का तय शेड्यूल किसानों को राहत देगा या दीपावली से पहले खाली जेबें एक नया सियासी मुद्दा बनेंगी?

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245