Uncategorized

संगठन सृजन अभियान महासमुंद

कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिले में जिला अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है. जिला अध्यक्ष चुनने रायशुमारी के लिए आज राजस्थान के विधायक एवं कांग्रेस के महासमुन्द जिले के पर्यवेक्षक सुश्री रीटा चौधरी महासमुंद पहुंची। महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचने पर महासमुंद कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर और सभी कार्यकर्ताओ ने पर्वेक्षक सुश्री रीटा चौधरी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पर्यवेक्षक सुश्री रीता चौधरी बताया की पार्टी में संगठन सृजन अभियान के तहत मुझे यहां का पर्यवेक्षक [ ऑब्जर्वर ] बनाया गया है इसलिए मेरा यहाँ आना हुआ हो साथ ही बताया कि जिला अध्यक्ष के चुनने की प्रक्रिया 15  दिनों तक चलेगी केवल  6 नाम ही ऊपर भेजे जायेंगे उसमें से एक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा। साथ ही बताया कि इसके लिए पार्टी के लोगों से, वर्तमान जिला अध्यक्ष,स्थानीय विधायक, प्रत्याशी, आम जन और पत्रकारों से भी बात की जाएगी और जिस कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति बैक ग्राउंड अच्छा होगा, अच्छी छवि होगी और पार्टी के लोगो को लेकर चलने वाला होगा ऐसे कार्यकर्ता का नाम फाइनल होगा

Related Posts

1 of 5