Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूली बस पुल के नीचे गिरने से 1 की मौत, 13 से अधिक घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और 13 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना डौंडी थाना क्षेत्र के मरारटोला गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आजाद पब्लिक स्कूल के 15 से अधिक छात्र छुट्टी के बाद फोर्स वाहन में जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि वाहन चालक के बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा स्कूल वाहन चलाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


Related Posts

1 of 192