Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में 1,284 शिक्षकों की प्राचार्य पद पर पदस्थापना, 10 साल का इंतजार खत्म

रायपुर। लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया का इंतजार कर रहे माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-संवर्ग के माध्यम से 1,284 अधिकारियों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य पद पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे पहले विभाग ने 30 अप्रैल को 1,478 व्याख्याताओं एवं प्रधान पाठकों की पदोन्नति की घोषणा की थी, लेकिन न्यायालयीन अवरोध के कारण आदेश लागू नहीं हो पा रहे थे।

पांच नवंबर को हाईकोर्ट द्वारा शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद विभाग ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग 21 से 24 नवंबर के बीच कराई। काउंसलिंग पूर्ण होने के साथ ही अवर सचिव आर.पी. वर्मा ने सभी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए। विभाग ने निर्देश दिया है कि पदोन्नत प्राचार्यों को 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के पदाधिकारी अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा और आर.के. झा ने इस निर्णय को स्कूल शिक्षा विभाग का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 10 सालों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से पूरे प्रदेश के शिक्षकों में उत्साह है।

फोरम ने बताया कि टी संवर्ग में 1,335 और ई संवर्ग में 1,478, कुल 2,813 प्राचार्यों की पदोन्नति शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फोरम ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245