Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: वीडियो कॉल पर प्रेमी के सामने 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम लछनपुर में 18 वर्षीय एक स्कूली छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने यह आत्मघाती कदम अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए उठाया।

क्या है पूरा मामला?

मृतक छात्रा की पहचान रजनी प्रधान (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है। उस वक्त रजनी घर में अकेली थी और उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि रजनी अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर जुड़ी हुई थी, उसी दौरान उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

प्रेमी ने दी पुलिस को सूचना

वीडियो कॉल पर इस खौफनाक मंजर को देख प्रेमी बदहवास होकर तुरंत रजनी के घर पहुँचा। स्थिति को देख उसने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्य

जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी वह मोबाइल फोन है, जिससे वीडियो कॉल किया गया था। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और चैट हिस्ट्री खंगाल रही है। प्रेमी और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों (मानसिक दबाव या आपसी विवाद) का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मजदूरी पर गए माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में अकेली बेटी का इस तरह चले जाना पूरे परिवार को स्तब्ध कर गया है। ग्राम लछनपुर में इस घटना के बाद से गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है।


Related Posts

CG NEWS: दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार: महिला को पिलाया जहर! पुलिस का ढुलमुल रवैया बना परेशानी का सबब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भठगांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर…

1 of 183