जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने विवेकानंद कॉलोनी के एक किराये के मकान से 24 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में पहले दो युवक सुनील भगत और रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में तपकरा थाने के दो आरक्षक भी शामिल थे। जांच में आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर और अमित त्रिपाठी के नाम सामने आए।
पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की गहन जांच जारी है।










