Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में 75 लाख की ठगी, शुक्रवारी बाजार में महिला से चेन झपटी

रायपुर। राजधानी में धोखाधड़ी और झपटमारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से 75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, वहीं कोटा स्थित शुक्रवारी बाजार में महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई।


मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी

लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड, कोटा निवासी अमृत लाल बिलथरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे सात्विक एग्रो फूड प्रोडक्ट्स के नाम से खाद्य पदार्थों का व्यवसाय करते हैं।

साल 2022 में उनकी पहचान भोपाल निवासी व्यापारी सैय्यद इरशाद से हुई। आरोपी ने खुद को बड़े स्तर का खाद्य एवं फल कारोबारी बताते हुए व्यापार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया।

विश्वास में आकर अमृत लाल ने नगद और बैंक ट्रांसफर के जरिए किस्तों में करीब 75 लाख रुपये दे दिए। लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई।

आरोपी ने 31 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में खाता बंद होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी

इसी थाना क्षेत्र के कोटा स्थित शुक्रवारी बाजार में झपटमारी की वारदात हुई। भवानी नगर निवासी सुरभि बघेल ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वह अपनी मां पद्मा बघेल के साथ सब्जी खरीदने गई थीं।

सब्जी लेते समय एक अज्ञात महिला सिर ढककर उनके आसपास घूम रही थी। कुछ देर बाद पद्मा बघेल को गले में हलचल महसूस हुई। हाथ लगाने पर सोने की चेन गायब थी।

पीड़िता के अनुसार करीब एक तोला सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है, झपट ली गई। घटना शाम 7:45 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राजधानी में बढ़ती ऐसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर बाहर दो गाड़ियां जली, कांग्रेसियों ने थाने का किया घेराव

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर…

बिलासपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय ने 263 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर जिले के…

1 of 197