रायपुर। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस ने 27 फरवरी 2026 को बड़ी कार्यवाही करते हुए 75 लाख रुपये नगद बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई।
संदिग्ध वाहन और आरोपी की पहचान
चेकिंग के दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 8956 को रोका गया। वाहन में एक बड़ा थैला रखा था, जिसकी जांच करने पर भारी मात्रा में नगद रकम मिली। वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया। नगद राशि के संबंध में पूछताछ पर वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पुलिस टीम को गुमराह करता रहा।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी मिलन शर्मा के कब्जे से ₹75,00,000/- नगद, 04 मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन जब्त किए। उसके विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है, जो अग्रिम जांच कर रहा है।








