Trendingदेश

बड़ी खबर- राजधानी दहली, लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर इको वैन में विस्फोट; 8 की मौत, 24 घायल

देश की राजधानी नई दिल्ली से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली के लाल किले में एक इको वैन में हुए जोरदार ब्लास्ट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास मौजूद 5 से 6 गाड़ियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 24 लोग घायल है। जिसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के बाद कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़ी 7 से 8 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की स्ट्रीट लाइटें और दुकानों के शीशे तक टूट गए।फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है, जो यह जांच करेंगे कि यह धमाका सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट था या आतंकी साजिश का हिस्सा।

धमाके के बाद चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है और लाल किला, दरियागंज, मेट्रो स्टेशन के आसपास का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है।घटना के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, मॉल्स और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज ही करीब 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। यह वही केमिकल है जो आमतौर पर विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होता है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि दोनों घटनाओं को जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन जांच एजेंसियाँ हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Related Posts

1 of 168