Trendingछत्तीसगढदेशबड़ी खबरवायरल खबर

बड़ी वारदात : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल पर हमला, कार के शीशे तोड़े!

कबीरधाम। प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विशेश्वर पटेल की कार पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे पूरी तरह टूट गए हैं और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। रहत की बात यह है कि घटना के दौरान अध्यक्ष विशवेश्वर पटेल और उनके सहयोगी बाल-बाल बच गए।

रास्ता रोककर गाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव और हमला
मिली जानकारी के अनुसार,अध्यक्ष विशवेश्वर पटेल अपने तय कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी चलती गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। गाड़ी नहीं रोकने पर उपद्रवियों ने लाठी-डंडो और पत्थरों से वाहन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमलें के दौरान कार के सामने और साइड के शीशे चकनाचूर हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में क़ामयाब रहे।

गौ-सेवकों और राजनितिक गलियारों में आक्रोश
लम्बे समय से गौ-सेवा और सामाजिक कार्यो में सक्रिय विशेश्वर पटेल पर हुए इस हमले की ख़बर जैसे ही फैली, प्रदेश के गौ-सेवकों, हिन्दू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटनास्थल और स्थानीय पुलिस थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटना शुरु हो गयी है। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को लेकर नारेबाज़ी की है।

पुलिस छावनी में बदला इलाका, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है। आला अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। पुलिस ने रूट के सभी कक्तव कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज़ किया जा सके।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि, “मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें रवाना की जा चुकी हैं।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476