नई दिल्ली। Apple ने भारत समेत कई देशों में अपने कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। नई कीमतें Apple India पोर्टल पर लागू हो चुकी हैं। बढ़ी हुई कीमतों का असर MacBook Pro, iPad Air और अन्य डिवाइसों पर पड़ा है। कुछ मॉडल्स की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।सबसे बड़ा बदलाव 14-इंच MacBook Pro (M5 Pro) में देखने को मिला है। इसकी कीमत 2,49,900 रुपये से बढ़ाकर 2,99,900 रुपये कर दी गई है। वहीं 14-इंच MacBook Pro (M5 Max वेरिएंट) की कीमत में करीब 1 लाख रुपये तक का इजाफा बताया जा रहा है।इसी तरह 13-इंच iPad Air के बेस मॉडल की कीमत 84,900 रुपये से बढ़कर 1,19,900 रुपये हो गई है, जो लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।क्यों बढ़ीं कीमतें?काउंटरपॉइंट रिसर्च के को-फाउंडर और रिसर्च वीपी नील शाह के मुताबिक, मेमोरी चिप्स और अन्य सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की लागत में भारी बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह है। AI डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप निर्माता अपनी क्षमता का बड़ा हिस्सा वहीं इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चिप्स महंगे हो गए हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि Apple ने पिछले दो तिमाहियों तक बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठाया, लेकिन अब कंपनी के लिए ऐसा करना संभव नहीं रहा। यही कारण है कि MacBook और iPad की कीमतों में इजाफा किया गया है।Apple Intelligence का भी असररिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस साल अपने ऑन-डिवाइस AI फीचर ‘Apple Intelligence’ को और व्यापक रूप से पेश कर सकती है। इसके लिए डिवाइस में ज्यादा RAM और मेमोरी की जरूरत होगी, जिससे हार्डवेयर लागत भी बढ़ रही है।
Related Posts
कवर्धा में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, 3 बार गिरा छत का प्लास्टर; 4 छात्राएं घायल, नए भवन की स्वीकृति का इंतजार
कवर्धा। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…
सितंबर से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कारें, इतने बढ़ जाएंगे दाम
हुंडई मोटर इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बार फिर कार खरीदना महंगा होने वाला है.…
24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार, बन रहे 5 शुभ योग, जानें क्या है खास
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस…
रक्षाबंधन पर 5 घंटे तक ग्रहण का साया, क्या राखी बांध सकेंगे भाई-बहन?
28 August Lunar Eclipse Timings: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, भरोसे और एक-दूसरे…
Starlink ने भारत में फिर मांगी मंजूरी, Gen 2 नेटवर्क में होगा D2D फीचर
Starlink ने भारत में अपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस शुरू करने की दिशा में फिर…
बैंक मैनेजर पत्नी और बहन की हत्या की, फिर सिरफिरे पति ने दी जान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में एक खौफनाक…
केशकाल नगर पंचायत के 5 साल के वित्तीय लेन-देन पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने कलेक्टर से मांगी स्वतंत्र जांच
केशकाल। नगर पंचायत केशकाल में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच हुए विभिन्न…
भारी बारिश से रसौकी गांव बना टापू, 6 दिनों से आवागमन ठप; बरगा नदी के उफान से स्कूल-कॉलेज भी बंद
अम्बिकापुर/ओड़गी। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सूरजपुर जिले के…
शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…










