Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, ₹4,999 एंट्री फीस के दावे की पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि शहर के किसी गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए ₹4,999 की एंट्री फीस निर्धारित की गई है। हालांकि पोस्टर में आयोजन स्थल का कोई पता या नाम नहीं दिया गया है। दावा किया गया है कि फीस जमा करने के बाद ही प्रतिभागियों को लोकेशन साझा की जाएगी।

वायरल पोस्टर में कई बड़े दावे

पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन का दावा किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि पार्टी में सीमित संख्या में मेहमानों को ही प्रवेश मिलेगा। आयोजन स्थल को पूरी तरह गोपनीय रखने और भुगतान के बाद ही जानकारी देने के दावे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल पोस्टर किसी वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या फिर केवल प्रचार या लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

इसके साथ ही पोस्टर साझा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट, उसके संचालकों और संभावित आयोजकों की भी पहचान की जा रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि यदि ऐसा कोई आयोजन प्रस्तावित है, तो उसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं। बिना अनुमति आयोजन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फर्जीवाड़े की आशंका भी

चूंकि पोस्टर में आयोजन स्थल का कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए पुलिस तकनीकी जांच और सोशल मीडिया विश्लेषण के जरिए आयोजकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह लोगों से पैसे वसूलने का कोई फर्जी तरीका या ऑनलाइन ठगी का मामला तो नहीं है।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

कथित पूल पार्टी के पोस्टर को लेकर बजरंग दल ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर में पहले भी इस तरह के पोस्टर सामने आ चुके हैं। उनका कहना है कि यदि वास्तव में ऐसा कोई आयोजन किया जाता है, तो संगठन इसका विरोध करेगा।

पुलिस की अपील

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल पोस्टर वास्तविक है या भ्रामक। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल पोस्टर या ऑनलाइन ऑफर पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

Related Posts

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा छापा: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे के एवज में 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो…

1 of 438