रायपुर। खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थक सक्रिय हो गए हैं। आमजन और कुछ समूहों द्वारा पोस्ट साझा किए जा रहे हैं, जिनमें नक्सलियों के अपराधों को सही ठहराने या उनकी सराहना करने की प्रवृत्ति नजर आ रही है।
कई पोस्ट में हिड़मा और उसके साथियों को लाल सलाम कामरेड और समाज के रक्षक के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि उनका इतिहास निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक रहा है।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत कुछ अन्य नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर नक्सलियों के समर्थन में देखा जा रहा है। इस पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।














