Trendingखेल

गुवाहाटी टेस्ट: कुलदीप का कहर! पहले दिन साउथ अफ्रीका के 6 विकेट गिरे

India vs South Africa Live Score: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेड‍ियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट (22 नवंबर) शुरू हो गया है. पहले दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 247 रन बना लिए. सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने 1 रन पर नॉटआउट हैं. भारत की ओर से कुलदीप यादव अब तक 3 विकेट ले चुके हैं.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी में शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाजों एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप की. इस पार्टनशिप को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा, जिन्होंने मार्करम (38 रन) को बोल्ड किया. फिर टी-ब्रेक के तुरंत बाद कुलदीप यादव ने रिकेल्टन (35 रन) को चलता किया. इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा 41 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर चलते बने.

टेम्बा बावुमा के बाद भारत को ट्रिस्टन स्टब्स (49 रन) का भी विकेट मिल गया, जो कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए. कुलदीप ने वियान मुल्डर को भी चलता कर दिया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर 201/5 हो गया. पहले दिन के खेल में साउथ अफ्रीका का छठा विकेट टोनी डी जोरीजी के रूप में गिरा, जो 28 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने.

विकेट पतन: 1-82 (एडेन मार्करम, 26.5 ओवर), 2-82 (रयान रिकेल्टन, 27.2 ओवर), 3-166 (टेम्बा बावुमा, 57.2 ओवर), 4-187 (ट्रिस्टन स्टब्स, 63.1 ओवर), 5-201 (वियान मुल्डर, 67.1 ओवर), 6-246 (टोनी डी जोरजी, 81.1 ओवर)

भारत- अफ्रीका की प्लेइंग 11 में कितने बदलाव?
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए और साउथ अफ्रीकी टीम ने एक बदलाव किया. शुभमन ग‍िल की जगह नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया. वहीं अक्षर पटेल को टीम से बाहर कर साई सुदर्शन को टीम में लाया गया. साउथ अफ्रीकी टीम में भी एक बदलाव हुआ है. वहीं कॉर्बिन बॉश की जगह अफ्रीकी टीम में स्प‍िनर सेनुरन मुथुसामी को लाया गया है. ऐसे में अफ्रीकी टीम 3 स्प‍िनर्स के साथ उतरी है, उनके पास पहले से ही केशव महाराज और साइमन हार्मर हें.

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज

गुवाहाटी में नई परंपरा की शुरुआत
गुवाहाटी स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच है. यहां टॉस सुबह 8:30 बजे हुआ और मैच 9 बजे स्टार्ट हुआ. पांचों दिन पहला सत्र 9 से 11 बजे तक होगा. इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक लिया जाएगा. फिर दूसरा सत्र 11.20 बजे से 1.20 बजे तक होगा. दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है. फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आखिरी सत्र होगा. यदि निर्धारित समय में पूरे ओवर्स नहीं होते हैं तो खेल को आधा घंटा बढ़ाया भी जाएगा. यानी मुकाबला शाम 4.30 बजे तक चल सकता है.

कोलकाता टेस्ट में क्या हुआ था
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने इस तरह भारत में 15 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता था. इस जीत के चलते साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है.

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H)
45 टेस्ट, 16 भारत जीत, 19 भारत हारा, 10 ड्रॉ

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट (भारत में)
कुल मैच 20, भारत जीता: 11, हारा: 6, ड्रॉ: 3

साउथ अफ्रीका सीरीज भारत की टेस्ट टीम: ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनग‍िडी (कगिसो रबाडा की जगह), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 168