Trendingखेलबड़ी खबर

रायपुर में IND vs SA मैच का टिकट लेने छात्रों की उमड़ी भीड़, इस दिन पहुंचेंगी टीमें

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर छात्रों के लिए 1,500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध कराई गई, जिससे छात्रों में भारी उत्साह और लंबी कतारें लग गईं।

छात्र सुबह चार बजेसे ही स्टेडियम पहुंचने लगे, जिससे कतारें लंबी हो गईं और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बीच-बीच में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने बाद में व्यवस्था सामान्य कर दी।

स्टेडियम में पिच से लेकर दर्शक दीर्घाओं तक अंतिम कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुर्सियों को नई जैसी स्थिति में लाने के लिए हाई-प्रेशर मशीन से साफ किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए दोनों टीमें एक दिसंबर को रायपुर आएंगी और होटल मेफेयर रिजॉर्ट में रुकेंगी। दो दिसंबर को दोनों टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास करेंगी। खिलाड़ियों के लिए होटल में कांटिनेंटल और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवान भी उपलब्ध होंगे।

पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां आवंटित की गई हैं। निजी गार्ड और बाउंसर तैनात किए जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा प्रशिक्षित क्यूरेटर ने पिच तैयार कर ली है। पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को स्टेडियम 30 साल की लीज पर देने के लिए एमओयू हुआ है। लोक निर्माण विभाग हैंडओवर से पहले 120 टॉयलेट, पानी की आपूर्ति, फाल्स सीलिंग और 50 कार्पोरेट बाक्स सीटों का मेंटेनेंस कर रहा है। हैंडओवर के बाद क्रिकेट संघ ग्राउंड और पवेलियन ब्लाक की व्यवस्थाओं को और सुधारने पर काम करेगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462