Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुकमा ब्रेकिंग: माओवादी आईईडी ब्लास्ट में महिला आरक्षक घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर किया गया एयरलिफ्ट

सुकमा। जिले के गोंगड़ा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक महिला आरक्षक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गई। कैंप स्थापित करने के लिए पहाड़ी पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी माओवादी द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी पर महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर लग गया और ब्लास्ट हो गया।

घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे हुई। ब्लास्ट में महिला आरक्षक के दाए पैर और हाथ में चोट आई। उन्हें तुरंत 10 किमी दूर मुलेर कैंप लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर चोटों के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया।

एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की कि महिला आरक्षक की स्थिति खतरे से बाहर है और वह सुरक्षित हैं। वहीं, सुरक्षा बलों का माओवादी विरोधी अभियान लगातार जारी है, जिससे माओवादी संगठन में टूट और अस्थिरता देखी जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में NEET PG की दूसरी काउंसिलिंग लिस्ट जारी, 25 से 28 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश; जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नीट पीजी (MD-MS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटे…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र…

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

रायपुर भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय…

बिसलेरी के खिलाफ FSSAI की बड़ी कार्रवाई, पानी का सैंपल जांच में मिला असुरक्षित; मुकदमा चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों में शामिल बिसलेरी…

1 of 511