Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

यात्रियों को बड़ी सौगात, बिलासपुर-येलहंका विंटर एक्सप्रेस शुरू, रेलवे ने जारी किया फुल शेड्यूल

रायपुर: सर्दियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच विंटर स्पेशल टीओडी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिसंबर माह में दोनों दिशाओं में साप्ताहिक रूप से चलेगी।

ट्रेन का शेड्यूल:

बिलासपुर-येलहंका (ट्रेन नंबर 08261): दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक हर मंगलवार चलेगी। रायपुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 09:00 बजे येलहंका पहुंचेगी।

येलहंका-बिलासपुर (ट्रेन नंबर 08262): तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक हर बुधवार चलेगी। येलहंका से रात 09:00 बजे रवाना होकर अगली सुबह रायपुर 02:25 बजे पहुंचेगी।

मुख्य स्टॉपेज: ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड्सा, चांदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मनचिर्याल, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, कृष्णा, गुंटकल, गूटी, अनंतपुर और धर्मावरम सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245