Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

एंबुलेंस नहीं मिली तो चाट के ठेले में बुजुर्ग महिला को पहुंचाया गया अस्पताल, जशपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। मजबूरी में स्थानीय युवकों ने महिला को चाट के ठेले में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय जशपुर की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला का इस दुनिया में कोई अपना नहीं है। जब उनकी हालत बिगड़ी तो आसपास मौजूद कुछ युवकों ने मदद की कोशिश की और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर लगातार कॉल किया, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉल करने पर कभी इधर-उधर नंबर लगाने को कहा गया, तो कभी यह जवाब मिला कि एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। अंततः कोई विकल्प न होने पर महिला को ठेले के सहारे अस्पताल लाया गया।

इस घटना के सामने आने के बाद जशपुर जिला चिकित्सालय और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि आपात स्थिति में भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो आम जनता की जान की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल यह मामला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का प्रतीक बन गया है और प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245