Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंतरिक्ष संगवारी: शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को कहा – आप भी बन सकते हैं अंतरिक्ष यात्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी नया रायपुर में आयोजित “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने और उनके भीतर जिज्ञासा जगाने पर जोर दिया।

स्पेस लैब और क्लीन रूम का उद्घाटन

शुभांशु शुक्ला ने एप्रोन क्लीन रूम गियर्स पहनकर स्पेस क्वॉलिफाइड क्लीन रूम का निरीक्षण किया और उपग्रह प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र में बनाए गए सूचना डेस्क, VR जोन, ग्राउंड स्टेशन, मिशन कंट्रोल सेंटर, गैलरी और अंतरिक्ष यात्री सूट के बारे में छात्रों से चर्चा की। उन्होंने सीएम साय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं लैब कवर पहनकर दिखाया कि इस कार्यक्रम की अहमियत को समझते हैं।

बच्चों में उत्सुकता देखकर खुश हुए शुभांशु

शुभांशु ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर काफी उत्सुकता है। उन्होंने बच्चों से बातचीत के अनुभव साझा किए और कहा कि “आप भी अंतरिक्ष यात्री बन सकते हैं।”

अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए

शुभांशु शुक्ला ने बताया कि उन्होंने जिस मिशन में भाग लिया था, उसमें 20 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर 320 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि जीवन में संयम और धैर्य बेहद जरूरी है, जैसे रॉकेट के इंजन की शक्ति को नियंत्रित करना पड़ता है।

संदेश: सपनों को सच करने की प्रेरणा

अंतरिक्ष यात्री ने बच्चों से कहा कि छोटे से गांव का बच्चा भी अंतरिक्ष में जा सकता है। उनका संदेश था कि मेहनत, धैर्य और सीखने की उत्सुकता से बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है।


Related Posts

रायगढ़ में हैवानियत: पति को पीटकर बंधक बनाया, फिर पत्नी के साथ 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप; 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले से एक…

1 of 259