Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की छापेमारी, कोयला कारोबारियों के चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

जांजगीर-चांपा। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कोयला व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के चांपा स्थित चार अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी।

कार्रवाई की जद में अविनाश मुरारका, अंशुमान मुरारका, अंकुर मुरारका सहित विनोद अग्रवाल और उनके भाई बिलासपुर निवासी प्रमोद अग्रवाल के प्रतिष्ठान बताए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे दो से अधिक वाहनों में सवार करीब 10 से 12 अधिकारी संबंधित प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और भीतर प्रवेश कर जांच शुरू कर दी। बिर्रा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर “उड़नदस्ता” लिखी गाड़ी देखी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

अधिकारियों के पहुंचते ही संबंधित प्रतिष्ठानों के मुख्य गेट बंद करा दिए गए और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई, वहीं बाहरी लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम राजधानी रायपुर से पहुंची है और बिलासपुर व चांपा के ठिकानों पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों, खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

हालांकि देर शाम तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, जिससे कार्रवाई की प्रकृति और कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458