Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शादी की खुशियां मातम में बदली, छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने दी जान; आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर 15 वर्षीय किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, जो दूल्हे का दोस्त है, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। 8 मार्च की रात गांव में एक विवाह संपन्न हो रहा था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए सूरजपुर जिले से 19 वर्षीय नरेंद्र उइके अपने दोस्त (दूल्हे) के घर आया हुआ था।

देर रात जब शादी की रस्में चल रही थीं, तब आरोपी ने घर में मौजूद एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद परिवार लोक-लज्जा के डर से अपनी बेटी को लेकर घर लौट आया।

मानसिक आघात और आत्मघाती कदम

इस घटना ने किशोरी को गहरे मानसिक आघात में डाल दिया। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ और उससे उपजी आत्मग्लानि के कारण किशोरी ने तड़के गांव के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया।

पुलिस की कार्रवाई

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नरेंद्र उइके को तत्काल हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाना, अपहरण और छेड़छाड़, पोक्सो (POCSO) अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी सूक्ष्मता से जांच कर रही है।


Related Posts

1 of 221