Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई: CSEB के JE, AE समेत 3 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जूनियर इंजीनियर राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने हाई टेंशन लाइन विस्तार के काम के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और तीनों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Related Posts

1 of 228