Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तेज रफ्तार का कहर: कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

सूरजपुर: प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूरजपुर और धमतरी जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

सूरजपुर जिले के खड़गवां क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब पति-पत्नी और एक अन्य महिला स्कूटी से चंद्रपुर से अंबिकापुर जा रहे थे।

खड़गवां में पति स्कूटी रोककर सामान लेने गया था, तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर राजमिस्त्री की मौत

वहीं धमतरी जिले में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ग्राम सिलौटी निवासी 55 वर्षीय राजमिस्त्री ठेकेदार अर्जुन राम साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वे पेंडरवानी से लौट रहे थे, तभी ग्राम कंवर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लापरवाही बन रही हादसों की वजह

ग्रामीण इलाकों में सड़क किनारे बिना संकेत के खड़े भारी वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। न रिफ्लेक्टर, न चेतावनी संकेत—ऐसी लापरवाही लोगों की जान ले रही है।


Related Posts

1 of 228