Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

डोंगरगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल, मां बमलेश्वरी के दर्शन कर भाजपा पर साधा निशाना

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नवरात्र के दूसरे दिन उन्होंने प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में बघेल ने विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए, जबकि भाजपा विधायकों के सवाल उनके संवैधानिक अधिकार का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए अफीम मामले के आरोपों पर पलटवार करते हुए बघेल ने इसे “मूर्खतापूर्ण बयान” करार दिया। उन्होंने कहा कि अफीम से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है और जिन घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है, वे मौजूदा भाजपा शासनकाल में ही हुई हैं।

बघेल के इस दौरे और बयानबाजी के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Posts

1 of 230