Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अब B.Ed की पढ़ाई शुरू होगी, तैयारी अंतिम चरण में

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में अब बीएड (B.Ed) पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसके लिए आवश्यक ऑर्डिनेंस तैयार कर लिया है और नियामक संस्था से अनुमति लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अनुमति मिलते ही छात्रों के लिए दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।

मल्टी-डिसिप्लिनरी शिक्षा की दिशा में कदम

यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत लिया गया है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों को मल्टी-डिसिप्लिनरी कैंपस बनाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत अब छात्र अपने मुख्य विषय के अलावा अन्य क्षेत्रों के विषय भी पढ़ सकेंगे।

कुलपति ने दी जानकारी

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और ऑर्डिनेंस तैयार हो चुके हैं। प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

सीट और फैकल्टी पर निर्णय बाकी

बीएड कोर्स के लिए सीटों की संख्या और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद फैकल्टी की नियुक्ति भी की जाएगी।

छात्र संख्या बढ़ाने की पहल

वर्तमान में विश्वविद्यालय में केवल 450 छात्र अध्ययनरत हैं, जो अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी कम है। पिछले कुछ वर्षों में पत्रकारिता पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों का रुझान घटा है, जबकि बीएड और डीएलएड जैसे कोर्स की मांग बढ़ी है।

इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय अब नए पाठ्यक्रम शुरू कर छात्र संख्या बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि नए कोर्स शुरू होने से विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245