Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- हुड़दंग और मारपीट के बाद कांग्रेस नेता फरार, पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वांटेड पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

मारपीट और हुड़दंग से बिगड़ा माहौल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भागवत थवाईत ने अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसके बाद बुधवार को कटगी के सर्वा मोड़ के पास आरोपी अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और जमकर हंगामा किया। मामला और गंभीर तब हो गया जब बुधवार रात गांव में फिर से उत्पात मचाया गया, जिससे पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पिता को पकड़ा

घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत कटगी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में फिलहाल तनाव बना हुआ है।

तलवार लहराने और फायरिंग की कोशिश का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि 8 अप्रैल की रात आरोपी और उसके पिता ने साथियों के साथ मिलकर गांव में दहशत फैलाने के लिए तलवार लहराई और कथित रूप से कट्टे से फायरिंग करने की कोशिश भी की। इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था और अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अवैध शराब को लेकर पहले से शिकायत

बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे स्थित ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से हालात बिगड़ते चले गए। शहर थाना से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर इस तरह की घटना सामने आने से पुलिस की पेट्रोलिंग और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Posts

बलौदा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL सट्टेबाजी का हाईटेक अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 16 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पुलिस ने IPL क्रिकेट मैचों के दौरान चल रहे…

1 of 267