कोरबा। कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम केसलपुर में हुई, जहां वह सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, तीन कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला किया और घटना के बाद फरार हो गए। उन्हें तुरंत कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कटघोरा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग पर आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने जानलेवाह हमला कर दिया। उनका ग्राम केसलपुर में सड़क निर्माण का ठेका कार्य चल रहा था। सुबह के वक्त वह ग्राम केसलपुर निर्माण स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
तभी कार सवार तीन लोगों ने अक्षय गर्ग का रास्ता रोककर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में अक्षय गर्ग को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि यहां डाॅक्टरों ने परीक्षण उपरांत अक्षय गर्ग को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दिनदाहड़े भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान और प्रयुक्त हथियार अभी जांच का विषय है। शुरुआती खबरों में यह भी सामने आया है कि हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की संभावित वजह हो सकती है। पुलिस पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की खोज कर रही है। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।







