Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुकमा में लाल आतंक को बड़ा झटका, 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक पहले 76 लाख रुपये के इनामी 21 नक्सलियों ने आईजी पी. सुंदरराज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पास से SLR, इंसास, AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी नक्सली कई बड़ी और हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर होना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

अमित शाह के दौरे से पहले अहम घटनाक्रम

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे के दूसरे दिन, रविवार 08 फरवरी को केंद्र और राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग प्रस्तावित है। इससे पहले नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण बेहद अहम माना जा रहा है।

साल की शुरुआत से लगातार हो रहे आत्मसमर्पण

साल 2026 की शुरुआत से ही नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला तेज़ हुआ है। अब तक सैकड़ों नक्सली हथियार छोड़ चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में बरसे देवा जैसे कुख्यात नक्सली भी शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में हिड़मा जैसे कई खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

केंद्र सरकार देशभर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए सख्त अभियान चला रही है। नक्सलियों को या तो सरेंडर नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया जा रहा है, या फिर हथियार नहीं छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है।

21 नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को करारा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170