Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 32 घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बांध मोड़ पर चालक से छूटा नियंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही थी। आमाबेड़ा के समीप बांध मोड़ पर बस चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

8 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आमाबेड़ा अस्पताल भेजा गया, वहीं गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251