Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: लव मैरिज के 6 महीने बाद मिली दर्दनाक मौत, सेप्टिक टैंक में मिली पत्नी की लाश, गांव में फैली बदबू ने खोला राज

Missing Women Body Found-छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में नवविवाहिता कामिनी निषाद की लाश उसके ही ससुराल के घर के सेप्टिक टैंक में मिली है. गुरुवार को टैंक से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों और परिवार को शक हुआ और उसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जब पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक की जांच कराई तो कामिनी का शव अंदर से बरामद हुआ. शव डी-कंपोज होना शुरू हो चुका था.

6 महीने पहले की थी लव मैरिज
कामिनी ने इसी साल जुलाई 2025 में भोजराज पटेल से लव मैरिज की थी. भोजरात के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थी. शादी के महज दो महीने के बाद ही यानी सितंबर में कामिनी अचानक लापता हो गई. पति भोजराज ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. आखिरकार उसने 7 नवंबर को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी.

सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर खुला राज
गुरुवार को घर के सेप्टिक टैंक से आ रही बदबू ने पूरे मामले का राज खोल दिया. सेप्टिक टैंक से आ रही बदबू काफी तेज थी. पुलिस के आने के बाद टैंक खोला गया, जिसमें से कामिनी का शव मिला. शव की पहचान पति और परिजनों ने की. ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर जहर पटेल पर हत्या का शक जताया है. फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हगी कार्रवाई
इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. हालांकि, इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245