Trendingदेशबड़ी खबर

Sirmaur Road Accident: सिरमौर में खाई में गिरी प्राइवेट बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार दोपहर श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक निजी बस (Private Bus) भीषण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस शिमला जिले के कुपवी से सोलन की ओर जा रही थी। रास्ते में घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) कम थी, जिसके चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे गहरी खाई में समा गई।

हाहाकार और रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जांबाजी दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। संगड़ाह, राजगढ़ और नौहराधार से पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। अब तक करीब 30 लोगों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है।





Related Posts

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज…

1 of 241