Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धमतरी में अजीबो-गरीब ठगी: ‘चार कदम चलो, पैसा डबल होगा’, आंखें खोलीं तो 4 हजार लेकर फरार हुए ठग

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने एक युवक को ऐसा झांसा दिया कि आंखें बंद करके चार कदम चलने पर उसके पैसे दोगुने हो जाएंगे। युवक ने ठगों की बात पर भरोसा किया, लेकिन जब आंखें खोलीं तो उसके 4 हजार रुपए के साथ दोनों ठग गायब थे।


कैसे रचा गया ठगी का जाल?

घटना रायपुर रोड स्थित मित्तल अस्पताल के पास दोपहर करीब 12 बजे की है। बालोद जिले के ग्राम जगतरा निवासी विशाल धनकर किसी परिचित से मिलने धमतरी आया था। उसी दौरान उसे एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को हरिद्वार से आया हुआ बताया और अगरबत्ती कहां मिलेगी, यह पूछकर बातचीत शुरू की।

थोड़ी ही देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंचा और उसने पहले व्यक्ति से धार्मिक बातें करते हुए उससे पैसा डबल करने की चर्चा की। दोनों की बातें सुनते हुए विशाल को लगा जैसे यह कोई चमत्कारी तरीका हो।


पहले व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास 18 हजार रुपए हैं। उसने एक थैला विशाल को पकड़ाया और दिखाया कि चार कदम आंखें बंद करके चलने पर उसके पैसे ‘डबल’ हो जाते हैं। यह सब दिखावा केवल विशाल का विश्वास जीतने के लिए किया गया था। थैला खोलकर दूसरा व्यक्ति बोला कि उसके पैसे सच में डबल हो गए हैं। यह देखकर विशाल पूरी तरह उनके झांसे में आ गया।

“भगवान पर भरोसा करो, आंखें बंद कर चार कदम चलो, पैसे दोगुने होकर मिलेंगे। पीछे मुड़कर नहीं देखना।”

विशाल ने थैला उन्हें सौंप दिया और आंखें बंद करके आगे बढ़ गया। कुछ कदम चल ही रहा था कि उसे शक हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों ठग मौके से फरार हो चुके थे।


पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पैसे डबल करने के नाम पर हुई इस अनोखी ठगी के बाद विशाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के CCTV की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245