Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: ट्रक और बस में हुई जोरदार भिड़ंत, 4 घायल, देखें वीडियो

राजनांदगांव जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां एक यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के महाराजपुर और तेंदुनाला के बीच नेशनल हाईवे की है।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस राजधानी रायपुर से सोल्हापुर महाराष्ट्र जा रही थी। इसी दौरान जब वह राजनांदगांव जिले के चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के महाराजपुर और तेंदुनाला के बीच पहुंची तो उसकी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा- तफरी का मच गई। इस टक्कर में बस सवार 4 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद कई घंटों तक एक लेन सड़क जाम रही। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245