Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले की गाड़ी पलटी, CAF जवान घायल

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सामने आई है। यह हादसा नेशनल हाईवे 53 पर कोडार काष्ठागार के पास हुआ, जब मंत्री कार्यक्रम से लौट रहे थे।

दुर्घटना में वाहन में सवार सीएएफ का आरक्षक प्रदीप कुमार घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के समय मंत्री राजेश अग्रवाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

अपडेट जारी…

Related Posts

1 of 259