Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन दुकान आवंटन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के एक फूड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फूड इंस्पेक्टर, श्याम वस्त्रकार, एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसे 90 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह से जुड़ा है। यहाँ की शासकीय उचित मूल्य की दुकान वर्तमान में पंचायत द्वारा संचालित हो रही है। इस दुकान को ‘शैल स्व सहायता समूह’ के नाम पर आवंटित कराने के लिए तीन महीने पहले एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था।

शिकायतकर्ता महेंद्र पटेल ने बताया कि प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और एसडीएम के पास अनुकूल जांच रिपोर्ट भेजने के बदले फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक लाख रुपये की मांग की थी।

ACB का बिछाया जाल और गिरफ्तारी

महेंद्र पटेल रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 3 फरवरी को एसीबी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत की। एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों की गुपचुप तरीके से जांच की, जो सही पाए गए। जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने रिश्वत की पहली बड़ी किश्त 90 हजार रुपये स्वीकार की, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है।

आरोपी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।


Related Posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने का आदेश

यौन शोषण मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को…

1 of 187