Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आई काम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा की दिशा में पुलिस और न्यायपालिका ने एक कड़ा संदेश दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी को उम्रकैद जैसी सख्त सजा सुनाई है।

मामला और अदालती फैसला

न्यायालय ने आरोपी पंकज कुमार निषाद (25 वर्ष) को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 3 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह प्रकरण अपराध क्रमांक 491/24 के तहत दर्ज था, जिसमें पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत कार्रवाई की थी।


पुलिस की पेशेवर विवेचना की सराहना

विवेचना के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक तथ्यों और गवाहों के बयानों को मजबूती से संकलित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई और तत्कालीन विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक महेन्द्र साहू ने केस की बारीकी से जांच की। पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी ने बेहतरीन इन्वेस्टिगेशन के लिए विवेचना अधिकारी को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245