Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हिड़मा को लाल सलाम करने वाली प्रीति मांझी पर एक्शन, कांग्रेस ने बिठाई जांच समिति, सफाई भी नहीं आई काम

रायपुर। नक्सली कमांडर हिड़मा के पक्ष में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में गर्माहट बढ़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस ने अपना रुख बेहद स्पष्ट, कड़ा और अडिग तरीके से सामने रखा है। संगठन ने इसे केवल एक पोस्ट का मुद्दा न बताते हुए देश की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और छत्तीसगढ़ की शांति से जुड़ा संवेदनशील विषय बताया है।

विवाद बढ़ने के तुरंत बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे संज्ञान में लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। पार्टी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है, जो तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही पार्टी ने जांच पूरी होने तक प्रीति मांझी के राष्ट्रीय सह सचिव पद पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद पार्टी द्वारा सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी किसी भी ऐसी टिप्पणी या गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी जो देशविरोधी तत्वों या हिंसक विचारधारा को प्रोत्साहन देती हो।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कड़े शब्दों में नक्सली कमांडर हिड़मा की निंदा करते हुए उसे खूंखार और नरभक्षी मानसिकता वाला हत्यारा बताया।उन्होंने कहा कि हिड़मा निर्दोष आदिवासियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों और सुरक्षाबलों की बर्बर हत्याओं का दोषी है। ऐसे हत्यारे के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति लोकतंत्र और मानवता का अपमान है।

युवा कांग्रेस ने झीरम घाटी हमले को याद करते हुए कहा कि यह घटना छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इतिहास का सबसे बड़ा घाव है। इस हमले में पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को खो दिया था। संगठन ने कहा कि ऐसे हत्यारों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी अस्वीकार्य है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245