Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग-बलरामपुर के बाद रायगढ़ में भी अफीम की खेती पकड़ाई, VIDEO

रायगढ़: रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में एक किसान के खेत से अफीम की खेती पकड़ी गई है। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि किसान ने लगभग एक एकड़ में अफीम की खेती की थी।

पुलिस और प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति की पहचान और खेती का स्रोत पता लगाने में जुटे हैं।

यह मामला छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती से जुड़े हालिया घटनाक्रम का हिस्सा है। इससे पहले दुर्ग जिले के समोदा और बलरामपुर जिले के त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती पकड़ में आई थी। बलरामपुर मामले में पुलिस ने दो खेत मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेत लीज पर लेकर खेती की गई थी। प्रशासन के लिए चुनौती यह है कि खेती करने वाले लोग कहां से हैं और पूरे राज्य में अफीम की खेती की वास्तविक स्थिति क्या है।


Related Posts

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस कांस्टेबल भर्ती रद्द नहीं, 129 संदिग्धों की जांच के आदेश

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने…

1 of 233