Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कांकेर में ट्रैक्टर हादसे में सेना के जवान की मौत, गांव में शोक की लहर

कांकेर (पखांजूर): छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात जवान तुलसी राम सहारे की घर लौटने के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जवान छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। गांव के पास नदी से रेती निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में तुलसी राम सहारे उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र के ओटेकसा गांव की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर पलटते ही जवान दब गए और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

कोड़ेकुर्सी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह हादसा दुर्घटनावश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जवान की असमय मृत्यु की खबर फैलते ही पूरे पखांजूर और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और गांव वाले गमगीन हैं।

सैनिक कल्याण बोर्ड कांकेर के जवानों ने तुलसी राम सहारे को संपूर्ण सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सैन्य परंपराओं के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251