हैदराबाद: गूगल ने एंड्ऱॉयड यूज़र्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो इमरजेंसी यानी आपातकालीन परिस्थिति में किसी की भी जान बचाने में बड़ा रोल निभा सकता है. इस फीचर का नाम Emergency Live Video है. आप इस फीचर के नाम से ही इसके काम के बारे में समझ गए होंगे. इस फीचर के जरिए यूज़र किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन के दौरान लाइव वीडियो के जरिए मदद पा सकता है. आइए हम आपको गूगल के द्वारा एंड्रॉयड डिवाइस के लिए लॉन्च किए गए इस खास फीचर के बारे में बताते हैं.
गूगल के द्वारा पोस्ट किए गए ऑफिशियल ब्लॉग के मुताबिक, अब इमरजेंसी कॉल या मैसेज के दौरान डिस्पैचर आपके फोन पर लाइव वीडियो की रिक्वेस्ट भेज सकता है और आप चाहें तो अपने कैमरे से तुरंत लाइव वीडियो शेयर कर सकते हैं ताकि रेस्क्यू टीम जमीन पर क्या चल रहा है, वो बिल्कुल क्लियर तरीके से देख सके. ये फीचर कुछ देशों में रोलआउट हो चुका है और धीरे-धीरे इसे और अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा.
Emergency Live Video फीचर क्या करता है?
गूगल के मुताबिक, इमरजेंसी में अक्सर लोग घबराए रहते हैं, जिसके कारण अपनी परिस्थिति के बारे में ठीक-ठीक बताना मुश्किल होता है कि क्या हो रहा है. गूगल ने अपने इस नए फीचर को इसी प्रॉब्लम को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस फीचर के जरिए आपको नीचे बताई गई सुविधाएं मिलेंगी:
- डिस्पैचर आपको लाइव वीडियो ऑन करने का रिक्वेस्ट भेज सकता है.
- आप सिर्फ एक टैप में वीडियो स्ट्रीम शुरू कर सकते हैं.
- रेस्क्यू टीम रियल-टाइम में लोकेशन और सीन देखकर सही गाइडेंस दे सकती है, चाहे वो CPR हो या किसी को तुरंत प्रोटेक्ट करने वाले स्टेप्स.
- वीडियो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा.
- यूजर वीडियो को कभी भी बंद कर सकता है.
ये फीचर कैसे काम करता है?
गूगल के ऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार इमरजेंसी लाइव वीडियो एंड्रॉयड के उसी इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलता है, जिस पर Emergency Location Service यानी ELS बनाया गया है. ELS की खासियत ये है कि ये आपकी लोकेशन को बेहद तेजी और सटीकता के साथ इमरजेंसी टीम तक पहुंचाता है. इमरजेंसी लाइव वीडियो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करता है:
- आप इमरजेंसी कॉल या टेक्स्ट करते हैं.
- कंट्रोल रूम की टीम स्थिति को समझकर तय करती है कि वीडियो चाहिए या नहीं.
- अगर वीडियो की जरूरत हो, वे आपके फोन पर रिक्वेस्ट भेजते हैं.
- स्क्रीन पर एक प्रॉम्प्ट दिखाई देगा.
- एक टैप करते ही कैमरा लाइव वीडियो स्ट्रीम भेजना शुरू कर देता है.
- आप चाहें तो बीच में कभी भी वीडियो बंद कर सकते हैं.
- इस फीचर के लिए यूजर को किसी भी तरह की सेटिंग या स्पेशल ऐप ऑन करने की जरूरत नहीं है.

एंड्रॉइड इमरजेंसी लाइव वीडियो आपको एक ही टैप में इमरजेंसी सेवाओं के साथ ज़रूरी विज़ुअल जानकारी शेयर करने में मदद करता है. (फोटो क्रेडिट: Google)
Android Emergency Live Video की टेक्नोलॉजी
| टेक्नोलॉजी | फीचर |
| Emergency Location Service (ELS) | लोकेशन की सटीक जानकारी भेजता है. |
| Fused Location Provider (FLP) | GPS, Wi-Fi, Cellular और Sensors को मिलाकर फास्ट लोकेशन देता है. |
| On-device computation | इमरजेंसीज़ में फोन खुद लोकेशन कैलकुलेट करता है |
| Secure encrypted streaming | वीडियो सिक्योर तरीके से डिस्पैचर तक पहुंचता है. |
ELS पहले से ही Android डिवाइसेज़ में एक्टिव रहता है अगर Google Play Services अपडेटेड हों.
लोकेशन और डिवाइस
इस फीचर को अभी लिमिटेड देशों में रोलआउट किया गया है:
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
- जर्मनी के कुछ रीज़न्स
- मेक्सिको के चुनिंदा रीज़न्स
किन फोन में चलेगा?
- Android 8 या उससे ऊपर
- Google Play Services सपोर्ट जरूरी
गूगल पब्लिक सेफ्टी संगठनों के साथ मिलकर इसे और देशों में लाने की तैयारी में है.
Google की इमरजेंसी सर्विस में अब तक क्या-क्या शामिल है?
गूगल ने पिछले कुछ सालों में इमरजेंसी से जुड़े कई power-packed features दिए हैं, जैसे:
- Emergency Location Service
- Car Crash Detection
- Fall Detection
- Satellite SOS
अब गूगल का इमरजेंसी लाइव वीडियो इसी इकोसिस्टम को और मजबूत बनाता है.










