Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर में फिर बड़ी वारदात: सराफा कारोबारी से 25 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

बिलासपुर। बिलासपुर में सराफा कारोबारियों पर बदमाशों की नजरें टिकी हुई हैं। करोड़ों की लूट की गुत्थी सुलझने के कुछ ही दिनों बाद शातिर लुटेरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार शहर के रमेश ज्वेलर्स के संचालक से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर बदमाश फरार हो गए।

दुकान बंद करते वक्त वारदात

जानकारी के मुताबिक यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रमेश ज्वेलर्स के संचालक रात में दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वे दुकान का शटर गिरा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। कारोबारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनके हाथ से तीन झोले छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

थैले में था सोना-चांदी और कैश

पीड़ित कारोबारी के अनुसार, झोलों में करीब 60 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और नगदी रखी थी। घटना के बाद दहशत में आए व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

3 दिन पहले भी हुई थी बड़ी लूट

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही शातिर लुटेरों ने हवाई फायरिंग कर एक सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ रुपए का सोना और नगदी लूटी थी। पुलिस ने उस सनसनीखेज वारदात को 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

हालांकि, ताजा घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस के सामने बदमाशों को पकड़ने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Related Posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने का आदेश

यौन शोषण मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को…

CG NEWS: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन दुकान आवंटन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी…

1 of 187