Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: संदिग्ध हालात में पुलिस जवान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई

धमतरी। जिले में पदस्थ सहायक आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वह गंगरेल स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में अचेत अवस्था में पाए गए। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सहायक आरक्षक कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। घटना के समय वे अपने क्वार्टर में थे। आसपास मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मृतक की बीमार होने की बात सामने आई है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Posts

1 of 184