नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन जंग के बीच महाशक्ति अमेरिका अब परमाणु शक्ति बनाने की दौड़ में घुस गया है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में सभी परमाणु शक्ति देश अपनी क्षमताओं के विस्तार में लगे हैं, लेकिन इसके उलट चीन एक ऐसा बम बनाने की तैयारी कर रहा है, जो परमाणु बम को निष्क्रिय कर देगा, या यूं कहें कि परमाणु हमले से होने वाले इफेक्ट को रोक सकता है।
चीनी वैज्ञानिकों ने इस बम को लेकर डिटेल्स जारी की है। इतना ही नहीं बीते रविवार को चीन ने इसका परीक्षण भी किया, हालांकि उसे इसमें सफलता नहीं मिली है। साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक संयुक्त लॉजिस्टिक सपोर्ट फोर्स यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग और रॉकेट फोर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट ने मिलकर इस बम का परीक्षण किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली है, लेकिन फिर से इसके प्रयास किए जाएंगे।
कैसे परमाणु से अलग है डर्टी बम
चीन के वैज्ञानिक जो डर्टी बम को बना रहे हैं, वह परमाणु बम जैसा ही है। बस फर्क इतना है कि इसका इस्तेमाल परमाणु बम से होने वाले इफेक्ट को रोकने में किया जाएगा। इस बम में प्लूटोनियम या सीजियम का ही इस्तेमाल किया जाएगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बम में करीब 62 किलोग्राम प्लूटोनियम का इस्तेमाल हो सकता है। वैज्ञानिक इस बम को नागासाकी और हिरोशिमा में हुए परमाणु विस्फोट के उदाहरण के साथ तैयार कर रहे हैं, क्योंकि अब तक सिर्फ इन्हीं दो शहरों में परमाणु विस्फोट हुए थे।
कैसे काम करेगा चीन का डर्टी बम
दरअसल जब भी कोई परमाणु बम ब्लास्ट होता है, तो एक धुएं का गुबार बनता है। जिसमें करोड़ों रेडियोधर्मी एक्टिव पदार्थ होते हैं, जो धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल जाते हैं। जिससे वहां की सारी वस्तुएं पूरी तरह से नष्ट हो जाती है और कहा जाता है कि इसी को रोकने के लिए ही डर्टी बम को तैयार किया गया है।
चीन का कहना है कि जैसे ही डर्टी बम को जमीन पर गिराया जाएगा, इसमें एक जबरदस्त विस्फोट होगा और रेडियो धर्मी पदार्थ पूरे वायुमंडल में फ़ैल जाएंगे। यह बम धुएं के गुबार को या तो कंट्रोल कर लेगा या वायुमंडल में ही दबा देगा, जिससे जमीन पर रह रहे लोगों पर धुएं या गैस का ज्यादा असर नहीं होगा। डर्टी बम को परमाणु हथियार का काट माना जा रहा है। चीन के परमाणु आपातकालीन विशेष लिन युआनये का कहना है कि जिस तरह दुनिया में प्रमाण हथियार बढ़ाने की होड़ मची है, उसमें यह हथियार दुनिया भर के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगा। चीन के वैज्ञानिक ने इस बम को तैयार करने की डिटेल्स प्रक्रिया भी प्रकाशित की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह सफल होता है तो एक बम से करीब 10 किलोमीटर के एरिया को परमाणु हमले से बचाया जा सकेगा।










