Trendingछत्तीसगढ

‘ये कमीशन खाने वाली सरकार, जिसकी कीमत लोगों को चुकानी पड़ती है…. धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर बघेल ने सरकार को घेरा

रायपुर। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार की तैयारियों को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा- धान खरीदी की शुरुआत होने में केवल दो दिन बचे है, लेकिन सरकार की तरफ से तैयारी जो होना चाहिए, वो नहीं हुई है। सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हुआ है, अभी तक टोकन बंट जाना चाहिए था, लेकिन अभी पोर्टल ऑन ही नहीं हुआ फिर पोर्टल में रजिस्टर कैसे होगा।

सहकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल में है। धान खरीदी 15 तारीख से मुश्किल लग रहा है। धान कटाई अभी जोरो पर है सरकार खरीदी शुरू नहीं कर पा रही है। 7 लाखों किसानों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही धान खरीदी के लक्ष्य को भी सरकार ने कम कर दिया है, रकबा भी कम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सहकारी बैंक के कर्मचारियों की यही मांग है कि जो पुरानी व्यवस्था थी उसे बहाल किया जाए। हमारी सरकार के दौरान 2021-22 में धान खरीदने के बाद तीन दिन के भीतर किसानों का भुगतान हो जाता था। धान खरीदी केंद्र से तीन दिन के अंदर उठाव हो जाना चाहिए था ये हमने किया था, इस सरकार ने नीति बदल दी।

दिल्ली ब्लास्ट में सरकार को घेरा

पूर्व सीएम ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- इस ब्लास्ट से साबित होता है कि, सरकार की सूचना तंत्र विफल रही, पहलगाम में भी ये असफल हुए थे। गृहमंत्री चुनाव में व्यस्त रहे जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं है, इससे कमजोर गृहमंत्री देश में पहले नहीं हुआ। मणिपुर दो साल तक जलता रहा, आखिर पुलवामा में 400 किलो आरडीएक्स कौन लाया अब पता नहीं चला।

फरीदाबाद में विस्फोटक आया कहां से, वहां आरोपियों को पकड़ा गया और पकड़ने के 24 घंटे के भीतर विस्फोट हो रहा गया। ये साबित करता है कि केंद्र सरकार नाकाम रही है। इस नाकामी को ये ढक नहीं सकते।

प्रदेश सरकार को भी जमकर कोसा

पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, लगातर अपराध की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिंन विष्णुदेव की सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। प्रदेश की जनता बढे बिजली बिल से लोग परेशान है। बस्तर में जहां नक्सली सरेंडर कर रहे है दूसरी ओर भूमाफिया बाहर से अंदर जा रहे है।

वहीं प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लेकर होने वाली ई केवायसी पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा – रमन सिंह चुनाव जीतने के बाद सबका राशन कार्ड काट देते थे, हम सरकार में आए तो सबका राशन कार्ड बना दिए। अब ये सरकार केवाईसी के नाम से महतारी वंदन में लाखों महिलाओं के नाम काटेगी। इनके काम करने का यही तरीका है। इनका काम है वोट लेने तक सब बांटो, उसके बाद सबके नाम काटो।

बीजापुर मरीजों के आंख में आई खराबी पर बघेल ने कहा – पूरा स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों की सप्लाई घटिया क्वालिटी की है। स्वास्थ विभाग में भारी भ्रष्टाचार है, इससे पहले दुर्ग में नसबंदी से 2 लोगों की मौत हुई है। अब बीजापर में 9 लोग प्रभावित हुए, जब जब बीजेपी सरकार में आती है दवाई में भी कमीशन खाते है और इसकी कीमत छग के लोगों की चुकानी पड़ती है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174