Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में छातिम पेड़ पर रोक, मंत्री ओपी चौधरी ने किया ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में छातिम (सप्तवर्णी) वृक्षों के व्यापक रोपण का मुद्दा गूंजा। रायपुर पश्चिम के भाजपा विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल में इस पर चिंता जताई कि छातिम वृक्षों से अस्थमा और अन्य संक्रमण संबंधी समस्याएं हो रही हैं।

इस पर वन मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब दिया कि फिलहाल छातिम वृक्षों के रोपण पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और न ही इस पर कोई प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पेड़ लोगों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगाए जाते हैं, और यदि किसी वृक्ष से नुकसान होता है तो उसके अनुसार सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि भविष्य में सप्तवर्णी (छातिम) के पौधे नहीं लगाए जाएंगे, जबकि जो पौधे पहले से लग चुके हैं, उनके बारे में आगे चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीपल के पौधे लगातार लगाए जा रहे हैं।


Related Posts

1 of 228