Trendingदेश

मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटाएं जरूरी काम

नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म हो चुका है और कल से मार्च 2026 की शुरुआत होने जा रही है। यदि आप इस महीने बैंक से कोई बड़ा लेन-देन, केवाईसी या अन्य जरूरी वित्तीय कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मार्च के 31 दिनों में से कुल 18 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। मार्च सिर्फ त्योहारों से भरा ही नहीं है, बल्कि यह वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025–26 का आखिरी महीना भी है। ऐसे में छुट्टियों की लंबी लिस्ट आपके बैंकिंग शेड्यूल और वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकती है।


मार्च 2026: बैंक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

1 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में)
2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)

3–4 मार्च – होली/धुलंडी (दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र सहित अधिकांश राज्य)
8 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
13 मार्च (शुक्रवार) – चापचर कुट (मिज़ोरम)
14 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में)
15 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
17 मार्च (मंगलवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर)
19 मार्च (गुरुवार) – गुड़ी पड़वा/उगादी (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना)
20–21 मार्च – ईद-उल-फितर (केरल, जम्मू-कश्मीर और अन्य हिस्से)
22 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी (उत्तर भारत के अधिकांश राज्य)
27 मार्च (शुक्रवार) – राम नवमी (बाद) (बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश)
28 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार (सभी राज्यों में)
29 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती (दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र)


मार्च का आखिरी हफ्ता बैंकों के लिए ‘इयर एंड क्लोजिंग’ का समय होता है। भले ही 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी हो, मगर सरकारी कार्यों के लिए कुछ चुनिंदा शाखाएं खुली रह सकती हैं। फिर भी आम ग्राहकों के लिए सार्वजनिक लेन-देन में रुकावट आ सकती है, खासकर चेक क्लियरेंस और ऑफलाइन सेवाओं में।

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ATM, नेट बैंकिंग और UPI (जैसे Google Pay, PhonePe) सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी। लेकिन ध्यान रहे – चेक क्लियरेंस में देरी हो सकती हैM लेनदेन को समय पर पूरा कराने के लिए NEFT/IMPS/UPI ट्रांसफर बेहतर विकल्प है



Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर बाहर दो गाड़ियां जली, कांग्रेसियों ने थाने का किया घेराव

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर…

बिलासपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय ने 263 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर जिले के…

1 of 191