Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भिलाई बिग ब्रेकिंग: नहर किनारे मिली जली हुई युवती की लाश, इलाके में दहशत का माहौल

भिलाई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरई के पास एक नहर किनारे सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों को एक युवती का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। शव करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसके कारण चेहरा पूरी तरह विकृत हो गया है और अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही उतई पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले युवती की हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए पैरा (पेट्रोल/डीजल) डालकर आग के हवाले कर दिया। शव के पास से कुछ कपड़े और अन्य सामग्री बरामद हुई है, जिससे पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी दुर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार अपडेट ले रहे हैं।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176