Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में दरिंदगी: नाबालिग से गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या की कोशिश, जंगल में फेंका

जशपुर (बागबहार)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बागबहार थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने न केवल सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया, बल्कि उसकी पहचान छिपाने के लिए गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की। पीड़िता को अधमरी हालत में जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 फरवरी की रात की है। नाबालिग लड़की पास के गांव में आयोजित एक नाटक देखकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे अकेला पाकर मदद का झांसा दिया। उन्होंने घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया, लेकिन रास्ते में नियत खराब होने पर वे उसे जबरन जंगल की ओर ले गए।

हैवानियत की हदें पार

जंगल के सन्नाटे में दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पीड़िता का गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की। जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे मृत समझकर जंगल में ही छोड़कर भाग निकले।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब बेहोश पड़ी लड़की पर पड़ी, तब मामले का खुलासा हुआ। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता की गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के घर न लौटने पर परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे। अस्पताल में होश आने के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।


Related Posts

CG NEWS: दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार: महिला को पिलाया जहर! पुलिस का ढुलमुल रवैया बना परेशानी का सबब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भठगांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर…

1 of 183