Trendingदेशबड़ी खबर

ट्रेन की चपेट में आए ऊंट, 6 की मौत

जैसलमेर। भादरिया-लाठी रेलवे स्टेशन, जैसलमेर के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 6 ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। ऊंटों का झुंड रेलवे पटरी पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन से उनकी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊंटों के शव दूर-दूर तक बिखर गए।

ग्रामीणों और पशुपालकों का आक्रोश

सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और पशुपालक मौके पर पहुंचे। समाजसेवी मुकेश भील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया और रेलवे प्रशासन से ऊंटों का पोस्टमार्टम कराने और प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण ऊंट और अन्य वन्य जीव अक्सर पटरियों पर पहुंच जाते हैं और तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में आ जाते हैं। भादरिया राय ओरण क्षेत्र जैसलमेर की सबसे बड़ी ओरणों में से एक है और ऊंट, गिद्ध व अन्य प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

ग्रामीणों की मांग

पशुपालकों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से अनुरोध किया कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में मजबूत फेंसिंग लगाई जाए और ट्रेनों की गति नियंत्रित की जाए, ताकि भविष्य में वन्य जीवों के ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें।

Related Posts

1 of 215